बोकारो - भोजूडीह ओपी क्षेत्र के पोलकेरी गांव में दो परिवार के बीच खूनी संघर्ष हो गई। जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल बोकारो में चल रहा है। दोनों तरफ से लोग गंभीर रूप से घायल है। घटना पुराने विवाद को लेकर होने की बात कहीं जा रही है।
बताया गया कि क्रिकेट मैच के बाद हुए विवाद में मारपीट की घटना हुई थी। उसके बाद पुलिस के समक्ष मामले का सुलह हो गया। लेकिन मंगलवार को आरोपी पक्ष ने पीड़ित पक्ष के ऊपर लाठी डंडे और हरवे हथियार के साथ हमला कर दिया।









