(आशीष प्रसाद, संवाददाता, रांची)
रांची - झारखंड लोक सेवा आयोग और जेएसएससी परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की ने भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। बंधु तिर्की ने बाबूलाल मरांडी को झारखंड में भर्ती घोटालों का सूत्रधार बताते हुए उनकी पहली गिरफ्तारी की मांग की।








