(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हज़ारीबाग)
एंकर - झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में जेपीएससी परीक्षा में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी से जुड़े लोगों ने स्वयं, अपने परिजन सहित अपने करीबी लोगों को सरकारी नौकरी में नियुक्त कराया है। उनका आरोप है कि एजेंसी से जुड़े कई लोग पहले से ही राज्य सरकार के विभिन्न पदों पर कार्यरत थे और पूरे मामले में बड़े पैमाने पर लेन-देन हुआ। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में एजेंसी और सरकार से जुड़े लोगों की मिलीभगत रही है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
गौरतलब है कि जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इधर, इस मामले की जांच अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) कर रही है। सरकार जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते का इस्तीफा ले चुकी है। अब तक इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।








