(चंदन वर्मा, संवाददाता, रांची)
रांची - JPSC-JSSC विवाद और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में आज भाजपा के झारखंड बंद का राजधानी रांची में व्यापक असर दिखा। भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर उतर गए और जिससे कई प्रमुख चौक चौराहों पर यातायात प्रभावित रहा। रांची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समर्थकों के साथ रातू रोड पर उतरे। रातू रोड, कांके रोड समेत कई इलाकों में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध जताया और बंद को सफल बनाने की कोशिश की।
भाजपा का आरोप है कि छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस की कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है। इसी के विरोध में पार्टी ने पूरे झारखंड में बंद का आह्वान किया है।








