(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के साथ हुए अपमानजनक व्यवहार को लेकर भाजपा में उबाल देखा जा रहा है। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे ममता बनर्जी के बौखलाहट का परिणाम बताया है।
बोकारो में मीडिया से बात करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री समझ चुकी हैं कि अब उनकी पारी बंगाल से समाप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का कार्यक्रम कोई पार्टी का कार्यक्रम नहीं था। राष्ट्रपति किसी पार्टी की नहीं होता है।











