RANCHI: आगामी 27 मार्च 2026 को लगने वाले ऐतिहासिक रामनवमी मेला को लेकर पुरे जगत में भव्य आयोजन की तैयारी को लेकर बैठक की शिलशिला जारी है। इस बीच राजधानी रांची के कांके विधानसभा क्षेत्र के उमेडंडा महावीर मंडल की बैठक बिनोद मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में सर्व सहमति से मोहन जयसवाल को महावीर मंडल उमेडंडा का अध्यक्ष बनाया गया वंही रत्न प्रकाश सिंह को महावीर मंडल उमेडंडा का मुख्य संरक्षक नियुक्त किय गया। आपको बताते चलें की बुढ़मू प्रखंड के उमेडंडा में लगने वाले 84 मौजा के 108 अखाड़ा ऐतिहासिक रामनवमी मेला के सफल आयोजन को लेकर महावीर मंडल उमेडंडा की बैठक संपन्न हुआ। बैठक में मेला से संबंधित कई विषयों पर ग्रामीणों द्वारा चर्चा किया गया मेला परिसर के चारों तरफ साफ सफाई ,लाइटिंग,पेयजल चिकित्सा, सीसीटीवी जैसी व्यवस्था को लेकर विशेष चर्चा किया गया.
मेला को सफल आयोजन को लेकर कमेटी का किया गया गठन
मोहन जयसवाल को पिछले वर्ष की सफल नेतृत्व को देखते हुए दोबारा जिम्मेदारी सौंपते हुए इस बार भी महावीर मंडल उमेडंडा का अध्यक्ष बनाया गया.वहीं उपाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी चंद्रदीप साहू और शिवनंदन मुंडा को दिया गया. सचिव पद के लिए विजयमल साहू एवं उपसचिव के लिए पवन राम और प्रबल पाहन को चुना गया.कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी शंकर जायसवाल वही उपकोषाध्यक्ष के जिम्मेवारी विभीषण नायक को सौपा गया.मेला में आने वाले अतिथियों को स्वागत की जिम्मेदारी विकास साहू को दिया गया. वही मेला में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी उमाशंकर नायक चंद्रकांत गुप्ता और मीतराम साहू को दिया गया
रतन प्रकाश सिंह को बनाया गया मुख्य संरक्षक
वहीं सुनील साहू सुदामा नायक बलराम साहू मनोज मिश्रा विनोद मुंडा अरुण यादव विक्रांत नायक रोहित उरांव प्रदीप साहू महेश पाहन और कुलदीप साहू को मेला में संरक्षक की जिम्मेदारी दिया गया.वही मीडिया प्रभारी पंकज सिंह संजय साहू चीकू साहू और प्रभात साहू को बनाया गया











