(आलोक कुमार, संवाददाता, मधुबनी)
मधुबनी - मधुबनी जिला अंतर्गत भारत नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल ने राष्ट्र गीत "वंदे मातरम् " के 150 वीं वर्षगांठ पर "वंदे मातरम् तिरंगा रैली" निकाली। इस रैली के माध्यम से एसएसबी ने जनजागरुकता भी किया ताकि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों में सजगता बरकार रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र गीत के साथ शुरू किया गया। उसके बाद आयोजित "वंदे मातरम् रैली" कार्यक्रम में स्थानीय सीमावर्ती क्षेत्र के स्कूल, कॉलेजों के सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया। रैली दिल्लीपट्टी से शुरू होकर लगभग सात किलोमीटर का सफर तय कर 48 वीं वाहिनी जयनगर के मुख्यालय में जाकर समाप्त हुई। जहां स्कूल के छात्रों और एसएसबी के जवानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किया। वहीं मौके पर 48 वीं SSB कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने बताया कि 26 जनवरी को लेकर सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।









