(दीनानाथ मौआर, संवाददाता, औरंगाबाद)
औरंगाबाद - औरंगाबाद के जदयू पार्टी के जिला युवा अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ राजा बाबू ने नवीनगर जेडीयू विधायक चेतन आनन्द पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रेस वार्ता कर बताया है कि पिछले कई महीनों से नवीनगर विधायक चेतन आनन्द के द्वारा हमसे लेवी मांगा जा रहा है। लेवी नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी जा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि विधायक के द्वारा धमकी दिए जाने से पूरे परिवार में दहशत का माहौल कायम है। इसे लेकर राजा बाबू ने जिला प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।










