खगड़िया - बिहार के खगड़िया के गंगौर सहायक थाना इलाके में पांच साल की एक बच्ची की हुई हत्या के विरोध में समाहरणालय परिसर में हुए हंगामा मामले में आज बड़ी कार्रवाई हुई है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप ने 8 पुलिसकर्मी और चौकीदार को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। जबकि कई थानाध्यक्षों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जबकि कुल 82 नामजद और अज्ञात के खिलाफ चित्रगुप्त नगर थाना में मामला दर्ज हुआ है। जिसमें 14 की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में युवा राजद के प्रदेश महासचिव नीरज कुमार भी शामिल है।
एसपी राकेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि सुनियोजित तरीके से भीड़ को जुटाया गया और समाहरणालय में जबरन घुसकर हंगामा किया गया। इस दौरान सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। एसपी ने कहा कि नामजद अभियुक्तों ने पोक्सो एक्ट का उल्लंघन किया है।









