(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो स्टील प्लांट निर्माण में विस्थापित हुए 19 गांव को पंचायत में शामिल नहीं किया गया है। इसको लेकर पहले से ही पहल की जा रही है। पंचायत गठन को लेकर सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, भू राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ, बोकारो विधायक श्वेता सिंह, दोनों विभाग के सचिव, बोकारो उपायुक्त और एसडीएम चास जुड़े। इस दौरान पूर्व से की जा रही 19 गांव को पंचायत बनाने को लेकर चर्चा की गई।
इस मामले को लेकर विधि विभाग से मंतव्य लेने की बात कही गई। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने बताया कि यह मामला भूमि अधिग्रहण से संबंधित है। नोटिफिकेशन को पहले डी नोटिफिकेशन करना होगा।
बोकारो उपायुक्त ने बताया कि पंचायत में गांव को शामिल नहीं किए जाने से स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने बताया कि 19 गांव को पंचायत बनाने को लेकर फिर से पहल शुरू की गई है। हमारा उद्देश्य पंचायत में गांव को शामिल करना है, जिससे कि लोगों को इसका लाभ मिल सके।









