
झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, अब सितंबर 2027 तक सौंपेगा अंतिम रिपोर्ट
झारखंड सरकार ने पंचम राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अमरेन्द्र प्रताप सिंह और सदस्य हरीश्वर दयाल का कार्यकाल 30 सितंबर 2027 तक बढ़ा दिया है। अब आयोग ग्रामीण व शहरी निकायों की वित्तीय स्थिति की समीक्षा कर अपनी अंतिम रिपोर्ट इस अवधि तक सौंप सकेगा।
































































