रांची - भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने राहुल गांधी का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झारखंड में छात्र 22वें दिन भी अपना आंदोलन जारी रखे हुए हैं। राहुल गांधी उनके समर्थन में झारखंड तो नहीं आए, लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र जरूर लिखा है। पत्र में राहुल गांधी ने देश के शिक्षा व्यवस्था की बिगड़ी हुई हालत का जिम्मा भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस को बताया है। जबकि आजादी के बाद से देश की शिक्षा व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी कांग्रेस की रही है। आगे अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड सरकार छात्रों के प्रति कितनी संजीदा है, इसका इंतजार छात्र और पूरा राज्य कर रहा है।
अमर कुमार बाउरी ने कहा राहुल गांधी ने सिर्फ पत्र लिख कर काम चलाया

BYBASUDEO MISHRA
Aug 17, 2026, 03:54 PM IST• Updated: Aug 17, 2026
2 Mins Read







