रांची :रांची में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नामकुम थाना क्षेत्र के हेसापीढ़ी और कटाई टोली इलाके में विभाग की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने अवैध चुलाई शराब के 7 अड्डों को नष्ट किया। छापेमारी में करीब 10 हजार किलो जावा महुआ और लगभग 200 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। हालांकि कार्रवाई के समय सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। उत्पाद विभाग ने बताया कि फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। विभाग का कहना है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।









