रांची - झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज लोक भवन, रांची में आयोजित लोकायुक्त के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता को झारखंड के लोकायुक्त के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रक्रिया में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


शपथ ग्रहण के उपरांत राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने लोकायुक्त अमिताभ कुमार गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं दीं।


समारोह में मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और न्यायिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठित लोग भी उपस्थित रहे।









