रिपोर्ट - अंकुर कुमार
कोडरमा: डोमचांच प्रखंड के मसनोंडीह खेल मैदान में श्री शरदकालीन दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित सिद्धेश्वर मेहता मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह बड़े धूमधाम से किया गया। उद्घाटन मैच डोमचांच मसनोंडीह और जयनगर के बीच 16 ओवर का खेला गया।
टूर्नामेंट का उद्घाटन कोडरमा जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, मुखिया प्रतिनिधि और समाजसेवी रामदेव पासवान, समाजसेवी वीरेंद्र मेहता, पूजा समिति अध्यक्ष बबन मेहता, निवर्तमान नगर पंचायत उपाध्यक्ष पप्पू मेहता, सचिव सच्चिदानंद मेहता, पूजा प्रभारी देवनारायण मेहता और समाजसेवी आशीष मेहता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
मैच की शुरुआत में टॉस मसनोंडीह ने जीतकर जयनगर को बैटिंग का अवसर दिया। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग लेंगी, हर मैच 16 ओवर का होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 20 ओवर का खेला जाएगा। अंपायर की भूमिका में भोला मेहता और बिट्टू वर्णवाल रहे, वहीं कप्तान की भूमिका नीतीश कुमार और सोनू लाल ने निभाई।
इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामदेव पासवान ने कहा कि हर साल इस प्रकार का आयोजन युवाओं के उत्साह और खेल कौशल को बढ़ाने के लिए किया जाता है, जिससे वे भविष्य में राज्य और केंद्र स्तर पर खेलने का प्रयास कर सकें।
कार्यक्रम में श्री शरदकालीन दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बबन मेहता, सचिव सच्चिदानंद मेहता, पूजा प्रभारी देवनारायण मेहता, और समाजसेवी जागेश्वर शर्मा, राजू मेहता, आजाद मेहता, कृष्णकांत मेहता, रंजीत मेहता, श्याम कुमार, आशीष मेहता, लालचंद मेहता, सुभाष मेहता, राजेंद्र मेहता, संजय मेहता सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
यह टूर्नामेंट युवाओं के लिए खेल प्रतिभा निखारने और स्थानीय खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।









