झारखंड लोक सेवा आयोग ने प्रशासनिक सेवा में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए अवसर प्रदान किया है। आयोग ने 'झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा' के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 103 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
योग्य भारतीय नागरिक इन पदों के लिए 31 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अनारक्षित श्रेणी के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष तय है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।
इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जा सकते हैं।









