रांची : मुख्यमंत्री Hemant Soren आज रांची के दीपाटोली, कटहल मोड़ स्थित आवास पर हटिया विधायक Naveen Jaiswal के यहां पहुंचे। उनके साथ विधायक Kalpana Soren भी मौजूद रहीं। दोनों नेता विधायक नवीन जायसवाल की पुत्री माही जायसवाल के विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की और हार्दिक बधाई दी। कल्पना सोरेन ने भी नवदंपति को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नवीन जायसवाल और उनके परिजनों से मुलाकात कर प्रसन्नता व्यक्त की। समारोह का माहौल पारिवारिक और सौहार्दपूर्ण रहा, जहां कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।












