फिल्म धुरंधर शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के रिकॉर्ड तोड़ रही है। अभी तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 550 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है।
इस फिल्म में विलेन जमील जमाली की भूमिका निभाने वाले अभिनेता राकेश बेदी ने कहा कि लोग धुरंधर को बार बार देखने जा रहे हैं। साथ ही फिल्म की अगली कड़ी का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह फिल्म अंतर्राष्ट्रीय पहचान बना चुकी है।








