(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - चास में बीती रात चोरी की कोशिश के दौरान एक व्यक्ति को रंगेहाथ पकड़ लिया। दुकानदार ने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
घटना चास के रामनगर कॉलोनी स्थित त्रिमूर्ति मंदिर के पास कल्पना स्टोर की है। देर रात दुकान में चोरी की नीयत से घुसे युवक को दुकानदार कमल प्रसाद सिंह ने सीसीटीवी में देख लिया। जिसके बाद उन्होंने तुरंत दुकान पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से चोर को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी उसी मोहल्ले में किराए के मकान में रहता है और पहले भी कई चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है।











