रांची - झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर चुनावी मैदान सज गया है। गुरुवार की सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। झारखंड के सभी 81 विधायक वोट करेंगे। चुनावी आंकड़े से साफ है कि झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम का राज्यसभा जाना तय है। विधानसभा के कमरा नंबर 042 न्यायाधिकरण हॉल में विधायक वोट कर रहे हैं।
मुख्य चुनावी जंग कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा और एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवाणी के बीच है। दोनों प्रत्याशियों के बीच आर-पार की लड़ाई है। वहीं कांग्रेस के लिए गठबंधन के घटक दलों में एकजुटता बनाये रखने और क्रॉस वोटिंग की चुनौती होगी. इसी बीट कांग्रेस के विधायक गण और एनडीए के विधायक गण बस से विधानसभा पहुंचे। वहीं कई विधायक अपनी गाड़ी से विधानसभा परिसर पहुंचे।








