दुमका – दुमका जिले के बासुकीनाथ में डेकोरेटर कंपनी के मालिक की दबंगई सामने आई है। बताया गया कि कंपनी ने आम लोगों के लिए बनाए गए सामुदायिक भवन पर अपना कब्जा जमा लिया है। आपको बता दें कि नगर पंचायत बासुकीनाथ के वार्ड नंबर 7 में आम लोगों के लिए एक सामुदायिक भवन बना है। जिसका उपयोग गरीब और स्थानीय लोगों को शादी विवाह एवं अन्य उत्सवों में उपयोग करने के लिए दिया जाता रहा था। लेकिन कुछ वर्षों से एक डेकोरेटर कंपनी के मालिक ने सामुदायिक भवन को अपने कब्जे में कर लिया है। जिसका ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगों ने कई बार डेकोरेटर के मालिक दीनबंधु चंद को कहा कि सार्वजनिक भवन में अपने डेकोरेटर का सामान ना रखें। लेकिन उन्होंने दबंगई पूर्वक भवन में ताला लगा दिया है और अपने डेकोरेटर की सामान रखने में उपयोग कर रहा है। ग्रामीणों ने इसकी लिखित शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी दुमका, अंचलाधिकारी जरमुंडी, थाना प्रभारी जरमुंडी और नगर पंचायत के प्रशासक को किया है।











