(मो० काजीरूल शेख, संवाददाता, पाकुड़)
पाकुड़ - पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के गांव तेलियापोखर में एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता जुनास टुडू की पत्नी का आकस्मिक निधन हो गया। सबसे मार्मिक पहलू यह है कि वह अपने पीछे मात्र तीन दिन का नवजात शिशु छोड़ गई हैं, जिसे अपनी मां का साया नसीब नहीं हुआ। वहीं परिजन गहरे सदमे में हैं और नवजात के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
यह दुखद सूचना मिलते ही झामुमो की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी शोक-संतप्त परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि यह क्षति अपूरणीय है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय में शक्ति देने की प्रार्थना की। उपासना मरांडी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है।











