रांची - आदिवासी नेता और पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में शनिवार को विभिन्न आदिवासी संगठनों ने झारखण्ड बंद का आह्वान किया है। बंद का असर सुबह से ही राज्य के कई जिलों में देखने को मिला। खासकर खूंटी, रांची और आसपास के इलाकों में जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह से ही बंद समर्थक कई जगहों पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया।









