(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो – बोकारो में तिरूपति संस्था ने महिलाओं को सम्मानित करने का काम किया है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार बक्सर के भाजपा विधायक आनंद मिश्रा शामिल हुए। जहां उन्होंने महिलाओं को समाज का मुख्य अंग बताया।
वहीं मौके पर पत्रकारों के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने जिस तरह से बिहार को बीस साल का सफल नेतृत्व दिया है और अब वह चाहते हैं कि उसे अब एक नया नेतृत्व आगे बढ़ाए।











