रांची – राजधानी रांची के पंडरा इलाके में एक बंद घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने घर का ताला तोड़ा और 16 लाख रूपए मूल्य के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार शुक्रवार की दोपहर गुमला गए थे। चोरों ने इसी का फायदा उठाकर बीती रात चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।
वहीं मकान मालिक को उसके घर पर चोरी होने की जानकारी पड़ोसियों के माध्यम से मिली। जिसके बाद जब वे घर पहुंचे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अलमारी में रखे सारे जेवरात और नगदी गायब हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है।











