(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - यूजीसी के द्वारा एससी एसटी और ओबीसी छात्रों को संरक्षित करने को लेकर लाए गए कानून का विरोध शुरू हो चुका है। इसका विरोध स्वर्ण समाज के द्वारा किया जा रहा है। इस कानून को स्वर्ण समाज के लिए काला कानून बताया जा रहा है। इसे लेकर बोकारो के आईटीआई जेल मोड़ मैदान में स्वर्ण समाज के छात्र और युवाओं ने बैठक कर काले कानून का विरोध किया। साथ ही कहा कि हम चाहते हैं कि यह कानून को तुरंत वापस लिया जाए।









