बोकारो - बोकारो के सेक्टर 4 स्थित तनिष्क शोरूम में लूट के किए गए प्रयास के बाद पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी हुई है। बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के सभी ज्वेलरी शॉप के मालिक के साथ-साथ थाना प्रभारी और डीएसपी के साथ महत्वपूर्ण बैठक करने का निर्णय लिया है।
बैठक के संबंध में बताया गया कि इसमें सुरक्षा को लेकर कई गाइडलाइन जारी किए जायेंगे। यह बैठक बोकारो में ज्वेलरी दुकानदारों के सुरक्षा को लेकर यह महत्वपूर्ण बैठक मानी जा रही है। सभी थाना प्रभारी को भी बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश जारी किया गया है।
इसकी जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी आलोक रंजन ने बताया की तनिष्क में हुई घटना के बाद सुरक्षा को दुरुस्त करने को लेकर बैठक आयोजित की गई है।









