जमशेदपुर - जमशेदपुर से अपहरण किए गए युवा कैरब गांधी सुरक्षित अपने घर लौट आए हैं। पुलिस ने उन्हें 13 दिन बाद 27 जनवरी 2026 की अहले सुबह बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
गौरतलब हो कि कैरब गांधी का अपहरण 13 जनवरी की दोपहर को स्थानीय बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया से कर लिया गया था। तभी से इस हाई प्रोफाइल अपहरण मामले में पुलिस उच्च स्तरीय जांच में जुटी थी। झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा भी इस मामले को लेकर जमशेदपुर पहुंची थीं। बताया गया कि कैरब के पिता देवांग गांधी जमशेदपुर के मशहूर कारोबारी हैं। कैरब के अपहरण के बाद उनके पास 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने को लेकर कई कॉल भी आए थे।









