इस वर्ष 24 नवंबर को बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र का निधन हो गया। उनकी आखिरी फिल्म इक्कीस थी, जिसमें उन्होंने काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने कैसा अभिनय किया था, वह वे नहीं देख पाए। क्योंकि फिल्म रिलिज होने के पहले ही उनका निधन हो गया।
फिल्ममेकर श्रीराम राघवन ने बताया कि फिल्म 'इक्कीस' लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म थी। चुकी धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं। ऐसे में फिल्म निदेशक ने बताया कि धर्मेंद्र के जाने के बाद फिल्म 'इक्कीस' में उनकी एक फोटो और एक लाइन डाली गई है। जिससे कि उन्हें सम्मान दिया जा सके। वहीं मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने बताया कि उन्हें बेहद दुख है कि दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र अपनी आखिरी फिल्म नहीं देख पाए।








