(मो० काजीरुल शेख, संवाददाता, पाकुड़)
पाकुड़ - पाकुड़ के अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र के पकलो गांव से एक बेहद दुःखद खबर सामने आई है, जहां एक 17 वर्षीय किशोर ने आम के पेड़ से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान कोलम मुर्मू के पुत्र प्रदीप मुर्मू के रूप में हुई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों के अनुसार, प्रदीप पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। रविवार को जब उसके माता-पिता बाहर गए हुए थे। उसी दौरान उसने घर से थोड़ी दूरी पर स्थित आम के पेड़ के पास चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।











