(दिलखुश कुमार, संवाददाता, गोड्डा)
गोड्डा - पथरगामा थाना क्षेत्र में 3 अप्रैल को राष्ट्रीय राजमार्ग NH-133 पर हुई 4 लाख 50 हजार रुपये की लूट मामले का पुलिस ने सफलता पूर्वक उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूटी गई राशि में से 4 लाख 6 हजार 700 रुपये बरामद किए गए हैं। साथ ही एक देशी कट्टा, एक गोली और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
गौरतलब हो कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था। जिसने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।











