रांची – राजधानी रांची के बरियातू थाना अंतर्गत हरिहर सिंह रोड में बीते रात करीब साढ़े सात बजे प्रीति ज्वेलर्स में हुए लूटकांड का रांची पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में रांची पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियार समेत गिरफ्तार किया है।
एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित टीम ने 12 घंटे के अंदर पूरे मामले का उद्भेदन किया है। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से लूटा हुआ सारा सामान, मोबाइल और बाइक बरामद किया है।
बताते चलें कि बीती शाम अपराधियों ने हथियार के बल पर प्रीति ज्वेलर्स दुकान में घुसकर लूटपाट कर मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। बदमाशों ने चंद मिनटों में ही इस पूरी घटना को अंजाम दिया था।











