(विजय कुमार गुप्ता, संवाददाता, सुपौल)
सुपौल - सुपौल जिला मुख्यालय पर छात्र युवा संघर्ष समिति के बैनर तले छात्रों ने यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन एक्ट पर रोक लगाने के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्र यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन एक्ट को पुनः लागू करने की मांग कर रहे थे।
छात्र नेता गौतम आनंद ने कहा कि यूजीसी के प्रगतिशील एवं समानता आधारिक रेगुलेशन 2026 को देशभर के विश्वविद्यालय में सख्ती से लागू कराया जाए। वहीं छात्र नेता उदय मंडल सियोटा ने कहा सभी केंद्रीय विश्वविद्यालय, राज्य एवं अन्य विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर की रिक्ति को समयबद्ध तरीके से भरा जाए। जिसमें आरक्षण रोस्टर का पूर्ण पालन हो। प्रदर्शन में अनिल कुमार, संतोष सोयटा, डॉ अमित कुमार चौधरी, रितेश यादव, कुंदन मण्डल सहित अन्य छात्र मौजूद थे।









