बोकारो - बीते एक जनवरी को सेक्टर 6 थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बलराम सिंह नामक व्यक्ति घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत होने के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने थाना प्रभारी पर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार मृतक पैदल सड़क पर टहल रहे थे, इसी दौरान स्कूटी सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
वहीं थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही कहा कि मृतक के परिजनों के आरोप निराधार है। 2 जनवरी को लिखित आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।









