(आशीष प्रसाद, संवाददाता, रांची)
रांची - झारखंड एकता मंच की संयोजक सह स्वतंत्रता सेनानी शहीद शेख भिखारी की पोती इमतेशाम अली को बुर्का पहने होने के कारण झारखंड के राज्यपाल से मिलने से रोका गया। इस संबंध में इमतेशाम अली ने बताया कि उन्होंने जेपीएससी में हुई गड़बड़ी को लेकर राज्यपाल से मिलने का समय लिया गया था। तय समय पर वो लोकभवन पहुंची, सुरक्षा जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद उन्हें रोक दिया गया। आगे उन्होंने कहा कि बुर्का पहने होने के कारण झारखंड के राज्यपाल ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया। इस प्रकार से रोका जाना संवैधानिक और व्यक्तिगत अधिकारों का हनन है।








