(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
एंकर - कल होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों को सभी सामग्री देकर सेक्टर 8 स्थित डिस्पैच सेंटर से रवाना किया जा रहा है। इस डिस्पैच सेंटर में खुद बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा, एसपी हरविंदर सिंह समेत जिले के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।
इस संबंध में बोकारो उपायुक्त ने बताया कि तैयारी पहले से पूरी कर ली गई थी। आज सभी को रवाना किया जा रहा है। उन्होंने चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद के मतदाताओं से अपील की है कि वह अधिक से अधिक मतदान करें और अपने उम्मीदवार का चयन करें।
वहीं एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि कोई भी मतदाता मोबाइल फोन लेकर मतदान केंद्र में प्रवेश की इजाजत नहीं है। मोबाइल फोन रखने की कोई व्यवस्था मतदान केंद्र के बाहर प्रशासन के द्वारा नहीं की गई है। साथ ही कहा कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोग निर्भीक होकर मतदान करें।











