(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।
बताया गया कि 12 अप्रैल 2026 को एक महिला अपनी नाबालिग पुत्री के साथ थाना पहुंची और दो युवकों पर दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बालिडीह थाना पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया। तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों कृष्णा कपर्दार और अमित कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।











