RANCHI: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, रांची में झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने नेताजी सुभाष चन्द्र की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस त्याग एवं अनुशासन के प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने देश की आजादी के लिये अपने सारे सुख-वैभव का त्याग कर स्वतंत्रता प्राप्ति के लिये कठिन से कठिन मार्ग को अपनाया एवं अंग्रेजों को अपने नाम का लोहा मनवाया। उन्होंने इसी उद्देश्य से आजाद हिन्द फौज का गठन किया एवं "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा" का नारा दिया। उनमें युवाओं को संगठित कर राष्ट्र के प्रति समर्पित करने की अर्पूव क्षमता थी।
उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आज भीभारतवासियों के हृदय पटल पर अंकित है। नेताजी स्वंय में महान् थे और हिंदुस्तान की आजादी में उनका त्याग और बलिदान था,भारतवर्ष की भावी पीढ़ी के लिये वे सदैव प्रेरणा स्त्रोत बने रहेंगें। उनके आदर्शों पर चलकर जनता देश के कल्याण के लिए कटिबद्ध रहेगी। इस अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में सतीश पॉल मुंजनी, रवीन्द्र सिंह, सोनाल शांति, राजन वर्मा, जगदीश साहु, सुनीत शर्मा, कुमार राजा, जितेंद्र त्रिवेदी, राजीव प्रकाश चौधरी, प्रभात कुमार, बासिल खलखो, धनंजय श्रीवास्तव, डॉ अमित कुमार झा, दिलीप पांडेय, अजय सिंह, अनामिका सरकार, रामानंद केशरी आदि शामिल थे।









