(निशिकांत मिस्त्री, संवाददाता, जामताड़ा)
जामताड़ा - नगर निकाय चुनाव को लेकर उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रवि आनंद एवं पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव से संबंधित अहम जानकारियां साझा की।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में जामताड़ा नगर पंचायत और मिहिजाम नगर परिषद दो नगर निकाय में चुनाव होना है। दोनों नगर निकाय में अध्यक्ष पद महिला अनारक्षित सीट है। 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना तय की गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वहीं पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने कहा कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। जिससे कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।









