(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बहला फुसला कर भगाई गई नाबालिक लड़की को 4 महीने बाद नासिक से बरामद किया गया। दिसंबर महीने में माराफारी थाने में नाबालिक युवती की मां ने आवेदन में एक मोबाइल नंबर का जिक्र करते हुए बेटी को बहला फुसला कर ले जाने का मामला दर्ज कराया था। इस मामले को लेकर अनुसंधान के क्रम में दुग्धा के रहने वाले युवक गोलु रजक का नाम सामने आया। इसके बाद टेक्निकल एनालिसिस में पता चला कि वह हैदराबाद में है। हैदराबाद से वह नासिक चला गया। पुलिस ने नासिक में दबिश देते हुए लड़की को बरामद किया और गोलू को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं बरामद लड़की का न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराया जाएगा।











