(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर एडवाइजरी काउंसिल का गठन किया गया है। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी को इसमें मेंबर बनाया गया है।
मेंबर बनाए जाने के बाद बोकारो सर्किट हाउस में कांग्रेस के नेताओं ने उनका स्वागत किया और इस जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई दी। वहीं मीडिया से बात करते हुए मंजूर अंसारी ने कहा कि एक छोटे से जमीनी कार्यकर्ता को राष्ट्रीय स्तर पर किसी पद का मिलना गर्व की बात है।











