(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो के बारी कोऑपरेटिव, प्लॉट नंबर 208 में कृष्णा हॉस्पिटल का शुभारंभ बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अस्पताल के संचालक जितेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आपको बता दें कि इससे पूर्व इसी स्थान पर कृष्णा नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा था। जिसे अब विस्तार देते हुए आधुनिक सुविधाओं से लैस कृष्णा हॉस्पिटल के रूप में शुरू किया गया है।
शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि यह अस्पताल निरंतर जनसेवा के उद्देश्य से चलता रहे और सेवा भाव हमेशा बना रहे। उन्होंने आगे कहा कि इस क्षेत्र में अस्पताल खुलने से आसपास के लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
वहीं अस्पताल के संचालक जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह 50 बेड का आधुनिक अस्पताल है। जहां चौबिसों घंटे हर तरह की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।









