बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड के बालिका उच्च विद्यालय आरा का 21 दिसंबर गुरुवार को 43 वां स्थापना दिवस धूम धाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष सकिल अहमद, कांके विधानसभा के विधायक सुरेश कुमार बैठा मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इस दौरान मुख्य अतिथि केशव कमलेश महतो और कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने अपने संबोधन में विद्यालय में स्कूल भवन,कमरा बनवाने, स्कूल का मुख्य गेट बनावाने, स्कूली बच्चो का टूर के लिए रहने एवं खाने की व्यवस्था करने की घोषणा किया। साथ ही अतिथियों ने अपने संबोधन में शिक्षा से संबधित कई बातें कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता बालिका उच्च विद्यालय आरा के सचिव सदन कुमार साहू ने किया, कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस पार्टी के नेता जाकिर हुसैन ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कांग्रेस नेता बलराम साहू ने किया। स्थापना दिवस कार्यक्रम में कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार, अजीत साहू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों को विद्यालय परिसर में विद्यालय परिवार की ओर से गुलदस्ता एवं गमछा देकर सम्मानित किया गया। और उपस्थित अतिथियों ने प्रखंड क्षेत्र से आए बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया। स्थापना दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।
बुढ़मू बालिका उच्च विद्यालय का 43वां स्थापना दिवस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने लाखों रुपए की सौगात का किए घोषणा

BYASHISH PRASAD
Dec 21, 2025, 09:20 PM IST• Updated: Dec 21, 2025
3 Mins Read







