रांची - अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ रांची पुलिस में बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को एयरपोर्ट थाना की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए राजू साहू के होटल से 204 बोतल अवैध शराब बरामद किया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, कि एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित राजू होटल में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस में यह कार्रवाई की है। साथ ही होटल मालिक राजू साहू को भी हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।











