(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो जिले में बीती रात जंगली हाथियों ने गोमिया वन प्रक्षेत्र में एक बार फिर से तांडव मचाते हुए कई घरों को निशाना बनाया। जिसमें गांगपुर निवासी प्रदीप साव के पिता और एक पुत्र दोनों की जान चली गई है। वहीं उनका एक अन्य पुत्र, पुत्री, भगिना और सास गंभीर रूप से घायल है।
प्रदीप का कहना है कि यह घटना मेरे सामने हुई, लेकिन मैं बेबस होकर देखता रहा। हाथियों के हमले के बाद परिवार के सभी सदस्य इधर उधर भागने लगे। इसी दौरान मेरे पिता और एक पुत्र की हाथियों ने जान ले ली।
वहीं लगातार हो रहे हाथियों के हमले से ग्रामीण दहशत में हैं और प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं। बता दें कि बीते तीन दिनों में गोमिया वन प्रक्षेत्र में कुल पांच लोगों ने अपनी जान गंवाई है।









