(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो ट्रेजरी से 3 करोड़ 15 लख रुपए की अवैध निकासी मामले में जेल भेजे गए पुलिस विभाग के अकाउंटेंट कौशल पांडे के मामले में पूर्व सांसद सूरज मंडल ने केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग की है।
सूरज मंडल ने इस मामले में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग मुख्यमंत्री के अधीन है, ऐसे में उनके पद में रहते इसकी निष्पक्ष जांच नहीं होगी। इसमें अधिकारी भी शामिल हैं इसीलिए इस मामले की जांच पूरी गहनता के साथ होनी चाहिए, क्योंकि घोटाले की राशि और बढ़ सकती है। आगे उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और इसका यह नमूना है। क्योंकि बिना मिली भगत से इतनी बड़ी राशि ट्रेजरी से निकल नहीं जा सकती है।











