रांची - राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेतलसूद स्थित शराब दुकान में फायरिंग करने वाले अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मुख्य आरोपी देव सिंह मुंडा उर्फ देवा, गोल्डेन यादव और भोलू के रूप में हुई है।
पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार भी बरामद कर लिए है। अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार के नेतृत्व में की गई त्वरित कार्रवाई के दौरान जोन्हा के पास से तीनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार भी जब्त कर लिया है।
गौरतलब हो कि बीते 3 मार्च की रात शराब को लेकर हुए विवाद के बाद इन अपराधियों ने दुकान पर ताबड़तोड़ पांच राउंड फायरिंग कर दी थी। जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया था।











