(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो – बोकारो के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र स्थित डीएवी इस्पात स्कूल के परिसर में कार संख्या JH 15AG 1267 को आग लगाकर जलाने का काम किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी सिटी आलोक रंजन मौके पर पहुंचे और दमकल की गाड़ी को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। डीएसपी सिटी आलोक रंजन ने बताया कि कुछ दिन पूर्व बीएसटी थाना क्षेत्र के पत्थरकट्टा चौक में दो गुटों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज भी कराई गई थी। मामले में आरोपी फरार चल रहे हैं। इसी मामले को लेकर आज इस तरह की घटना की जानकारी मिली है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है जल्दी कार्रवाई भी की जाएगी।











