रांची - झारखंड में बिल्डरों और कारोबारियों को धमकी भरे कॉल आने का सिलसिला रूक नहीं रहा है। ताजा मामला राजधानी रांची से आया है, जहां गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग के नाम से बिल्डर से रंगदारी मांगी हई है। अरगोड़ा थाना में इसको लेकर पीड़ित ने मामला दर्ज कराया गया है। अरगोड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले बिल्डर राफे कमाल ने बताया है कि उनकी पंडरा स्थित एक जमीन को लेकर कुछ लोग लगातार उन्हें धमकी दे रहे हैं। धमकी देने वालों में तौसिफ, नईम, बादशाह और आसिफ शामिल है। राफे ने चारों के विरूद्ध अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। धमकी मिलने के बाद बिल्डर का पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
बिल्डर से मांगी रंगदारी

BYBASUDEO MISHRA
Jan 21, 2026, 12:49 PM IST• Updated: Jan 21, 2026
2 Mins Read







