बोकारो - युवाओं ने सरकार से राज्य सरकार के द्वारा निकाली गई कक्षपालों की बहाली में उम्र सीमा में छूट देने की मांग की है। बोकारो के युवाओं ने इसे लेकर गुरूवार को बोकारो डीसी ऑफिस पहुंचकर सरकार के नाम पर मांग पत्र सौंपा।
गौरतलब हो कि राज्य सरकार ने 1700 कक्षपालों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला है। जिसमें सामान्य कोटि के लिए 25 वर्ष, ओबीसी के लिए 27 और एससी एसटी के लिए उम्र सीमा 30 साल निर्धारित की है। छात्र इसमें उम्र सीमा में छूट की मांग कर रहे हैं। युवाओं का कहना है कि छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए ऊपरी उम्र सीमा पर विचार करना चाहिए। अगर सरकार उम्र सीमा में छूट देती है तो इससे कई युवाओं को आवेदन करने में मदद मिलेगी।









